*👉🏻 जिलाधीश, पुलिस कमिश्नर और एसएसपी ने ईवीएम मशीनों की जांच की* *👉🏻 पटवारखाने की इमारत का निरीक्षण कर, सुरक्षा सम्बंधी जारी किए आदेश*

जालंधर,12 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- जिलाधीश कम चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा ने पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, एसएसपी नवजोत सिंह माहल व अन्य अधिकारियों सहित कपूरथला रोड पर स्थित पटवार खाने का दौरा किया। जहां पर सभी अधिकारियों ने ईवीएम मशीनों की जांच की और अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिलाधीश ने अधिकारियों को किस किस स्थान पर सीसीटीवी लगाने, चुनावों की जानकारी संबंधी एलइडी लगाने और आम जनता को कहां तक रहने देने संबंधी आदेश दिए। जिलाधीश की निगरानी में आदमपुर क्षेत्र के लिए ईवीएम मशीनों को आज भेजा गया। इस संबंधी जिलाधीश वरिंदर शर्मा ने बताया कि सुरक्षा संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं और प्रशासन ने शांतमय तरीके से चुनाव करवाने के पुख्ता इंतजाम भी कर लिए है।
