*👉🏻 गली मोहल्लों में लोगों पर सख्ती करने की बजाय, पुलिस मना रही लोगों के जन्मदिन* *👉🏻 पंजाब के कई शहरों में जन्मदिन के केक पहुंचाने का ट्रेंड शुरू कर दिया पुलिस ने,लोग भी जागरूक हो,ऐसे कार्य करके पुलिस की ड्यूटी न बढ़ाएं* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 29 अप्रैल 2020-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब में कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती रोजाना ही बढ़ रही है। पंजाब के जालंधर शहर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती 85 पर पहुंचने के कारण जालंधर पंजाब में नंबर एक पर पहुंच गया है। लोगों के अनुसार पंजाब पुलिस सिर्फ सड़कों पर नाके लगाकर बैठी हुई है और गली मोहल्लों में लोग सरेआम क्रिकेट, ताश और लूडो खेल रहे हैं। कर्फ्यू तो दूर की बात है। सोशल डिस्टेंसिंग गली-मोहल्लों में गुट बनाकर खड़े होने वालों में दिखाई ही नहीं पड़ रही है। जिस कारण कोरोना की चेन मजबूत होती जा रही है। लोगों का कहना है कि पंजाब पुलिस सख्ती करने की बजाय लोगों के जन्मदिन के केक पहुंचाने में जुट गई है। जन्मदिन का केक पहुंचा कर उसकी वीडियो सोशल साइट पर डालकर पंजाब पुलिस वाहवाही लूट रही है। जब किसी के जन्मदिन का केक लेकर पंजाब पुलिस के जवान उसके घर पर पहुंचते हैं तो पुलिस कर्मियों के साथ केक काटने की चाहत जन्मदिन मनाने वाले व्यक्ति का परिवार अपने पड़ोसियों के साथ खड़ा होता है। वहां पर पहले से ही मौजूद उक्त परिवार और पुलिस मुलाजिम इकट्ठे हो जाते हैं।
10 से 15 लोग इकट्ठे होकर पास पास खड़े होकर केक काटकर एक दूसरे को बधाई देते हैं। सोशल मीडिया पर जारी हुई ऐसी ही कई वीडियोज़ में साफ दिखाई देता है कि केक काटते समय सोशल डिस्टेंसिंग का कोई ध्यान नहीं दिया जाता। पुलिस विदेशों की तर्ज पर यह काम कर वाहवाही लूट रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार अगर पुलिस गली मोहल्लों में सख्ती करें तो कोरोना की चेन टूट सकती है, लेकिन पुलिस का ध्यान तो सिर्फ लोगों तक राशन पहुंचाना व उनके केक काटना और खाली सड़कों पर फ्लैग मार्च निकालना रह गया है। जिसके कारण पंजाब में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की गिनती बढ़ रही है। पंजाब पुलिस को केक डिलीवर करने छोड़कर गली मोहल्लों में सख्ती करने की तरफ ध्यान देना चाहिए ताकि जल्द से जल्द पंजाब को कोरोना मुक्त करवाया जा सके। इस आपातकाल की स्थिति में लोगों को दो वक्त की रोटी ही मिल जाए तो वह बहुत है। मगर ऐसे ही एक दूसरे को देखकर पुलिस को केक पहुंचाने की तरफ लोगों ने लगा दिया तो पंजाब में कोरोना की चेन तोड़ना नामुमकिन हो जाएगा। ऐसे कार्य करने से पहले लोगों को भी इस तरफ ध्यान देना चाहिए कि केक उनके रोजाना की जरूरी चीजों में नहीं आता। पंजाब में अभी भी ऐसे कई परिवार है जिनको एक वक्त की रोटी भी नसीब नहीं हो रही। इसलिए लोगों को भी जागरूक होना चाहिए और अगर जन्मदिन मनाना ही है तो अपने घर में ही किसी मीठी चीज को इस्तेमाल कर एक-दूसरे का मुंह मीठा करवा कर जन्मदिन की बधाई दी जाए ना कि पुलिस को ऐसे कार्यों में लगा कर उनकी ड्यूटी में विघ्न डाला जाए।

