*👉🏻 पंजाब में सरकारी कॉलेज की दीवारों पर लिखे खालिस्तान जिंदाबाद के नारे, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को पंजाब में रोकने की दी धमकी* *👉🏻 पंजाब का माहौल खराब करने की साजिश रच रहा गुरपतवंत सिंह पन्नू- राजेश रिंकू* *👉🏻 खालिस्तान संबंधी नारे लिखने और राहुल गांधी की यात्रा को रोकने की जिम्मेदारी ली आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
अमृतसर, 20 दिसंबर 2022-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-पंजाब में खालिस्तान का मामला दिन-ब-दिन गर्माता जा रहा है। पंजाब के अलग-अलग शहरों में कई बार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे जा चुके हैं।
वहीं आज फिर से एक बार पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब में स्थित सरकारी कॉलेज की दीवारों पर खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लिखे गए। इसके अलावा पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ गलत शब्दावली का प्रयोग भी किया गया। जैसे ही पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन को इस बात का पता चला तो वह तुरंत ही इन नारों और उक्त शब्दावली को मिटाने के लिए पहुंच गए।
वहीं इस घटना की जिम्मेदारी विदेश में बैठे खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। उसने साफ तौर पर कहा है कि पंजाब में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को निकलने नहीं दिया जाएगा। धमकी भरे लहजे में कहते हुए पन्नू ने कहा है कि इंदिरा गांधी ने पंजाब में सिखों का कत्लेआम करवाया था। इसीलिए वह राहुल गांधी को पंजाब में घुसने नहीं देंगे और उसकी भारत जोड़ो यात्रा को रोकेंगे। पन्नू ने कहा है कि जत्थेदार भी कह चुके हैं कि पंजाब में सिखों को हथियार रखने की जरूरत है क्योंकि सिख समाज सुरक्षित नहीं है। 
वहीं इस घटना के बाद शिवसेना समाजवादी के उत्तर भारत के सीनियर उप-प्रमुख राजेश रिंकू ने कहा है कि विदेश में बैठकर खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब का माहौल खराब करना चाहता है। वह हिंदू सिख भाईचारे को ठेस पहुंचा कर आपस में लड़ाने की साजिश रच रहा है। इसीलिए केंद्र सरकार और पंजाब सरकार को चाहिए कि वह पंजाब में छुप कर बैठे हुए खालीस्तानी समर्थकों को पकड़कर जेल में बंद करें और पंजाब के शांतमय माहौल को खराब होने से बचाएं।

