👉🏻 सिद्धू मूसेवाला कत्लकांड के बाद ख़ौफ़ में गैंगस्टर
👉🏻 छापेमारी बंद करने के लिए पुलिस को दे रहे विदेशी नम्बरों से कॉल कर धमकियां, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या के मामले में पुलिस की कार्रवाई से गैंगस्टर्स बौखला गए हैं। उन्होंने सीधे पंजाब पुलिस को ही धमकी दे दी है। गैंगस्टरों ने मानसा पुलिस के एसएचओ को कहा कि छापेमारी तुरंत बंद कर दो वर्ना अंजाम बुरा होगा। यह थ्रैट कॉल्स कनाडा समेत दूसरी फॉरेन कंट्रीज से की जा रही हैं।
एक बार नहीं बल्कि कई बार मानसा पुलिस के एसएचओ समेत कई अफसरों को ऐसी कॉल्स आ चुकी हैं। हर बार नए नंबर से फोन कर धमकी दी जा रही है। धमकियों वाले नंबर पंजाब पुलिस के साइबर और IT सेल को सौंप दिए गए हैं। हालांकि पुलिस अफसर औपचारिक रूप से कुछ भी कहने से बच रहे हैं।
ADGP की निगरानी में पुलिस टीम कर रही जांच
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड की जांच के लिए पंजाब सरकार ने स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) बनाई है। जिसकी निगरानी एंटी गैंगस्टर टास्क फोर्स (AGTF) के ADGP प्रमोद बान कर रहे हैं। जांच की अगुवाई पंजाब आर्म्ड पुलिस (PAP) के IG जसकरन सिंह कर रहे हैं। उनकी टीम में मानसा के एसएसपी गौरव तूरा, AGTF के AIG गुरमीत सिंह चौहान, मानसा के SP(D), बठिंडा के डीएसपी और मानसा के CIA इंचार्ज को शामिल किया गया है।
3 राज्यों में छापामारी
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड को लेकर पंजाब की AAP सरकार काफी दबाव में है। किसी भी तरीके से हत्यारों को जल्द पकड़ने की कोशिश हो रही है। इसी वजह से पुलिस दिन-रात हत्यारों की तलाश में जुटी हुई है। इसके लिए पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में ताबड़तोड़ छापे मारे जा रहे हैं। इसी से गैंगस्टर्स अब बौखलाए नजर आ रहे हैं।
हत्या में 25 से 30 लोग शामिल
मूसेवाला की हत्या में पुलिस ने 3 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा 8 शार्प शूटर्स की शिनाख्त कर ली है। हालांकि अफसरों का कहना है कि इस हत्याकांड में 25 से 30 लोग शामिल हो सकते हैं। इस हत्याकांड को बड़ी साजिश रचकर अंजाम दिया गया है।
