*👉🏻 लुधियाना में अग्निपथ के नाम पर हुई हिंसा पूरी तरह से प्री-प्लांड* *👉🏻 विदेशी नम्बरों के जरिये व्हाट्सएप ग्रुप हुए संचालित, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
लुधियाना, 19 जून 2022-आर्मी भर्ती के नाम पर शुरू की गई अग्निपथ योजना के विरोध में शनिवार को लुधियाना रेलवे स्टेशन पर हुई हिंसा सोची समझी साजिश का हिस्सा थी। विदेशी नंबरों के जरिए व्हाट्सएप ग्रुपों में मैसेज भेज कर भीड़ इकट्ठी कर उपद्रव करने की साजिश बनाई गई। यह तमाम जानकारी और उपद्रव का खुलासा लुधियाना पुलिस की शुरुआती जांच में हुआ है।
रेलवे स्टेशन पर उपद्रव करने वाले कुछ उपद्रवियों को लुधियाना पुलिस ने पकड़ा था। जिनके मोबाइल जब्त कर लुधियाना के पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने खुद जांच की ।लुधियाना जीआरपी पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर तोड़फोड़ करने वाले युवकों के 6 साथियों को गिरफ्तार किया था।
जिन पर अलग-अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पकड़े गए युवकों में तीन लुधियाना दो मोगा और एक रोपड़ का रहने वाला है। पंजाब के अलग-अलग जिलों से आए सभी युवक भारत नगर चौक में एकत्रित हुए थे। जिसके बाद उन्होंने जमकर उपद्रव किया। खुद पुलिस कमिश्नर कौस्तुभ शर्मा ने पकड़े गए युवकों के मोबाइल से व्हाट्सएप्प ग्रुप्स की चैट को स्टडी किया। जिन में कुछ विदेशी नंबर भी मौजूद है। लुधियाना के संयुक्त पुलिस कमिश्नर रवचरण बराड़ के मुताबिक रेलवे स्टेशन पर की गई हिंसा पूरी प्लानिंग के तहत की गई है। हिंसा के बाद उपद्रवियों के मोबाइल के व्हाट्सएप ग्रुप में क्या-क्या निर्देश आए हैं पुलिस उसकी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक यह सब कुछ अचानक नहीं बल्कि पूरी प्लानिंग के साथ किया गया है।