*👉🏻 खाना बना रही महिला आग की चपेट में आने के कारण झुलसी, गैस पाइप में लीकेज के कारण लगी आग* *👉🏻 पढ़े पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,31 मई 2019-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर पांच के अंतर्गत आते घास मंडी क्षेत्र में रहती 26 साल की महिला आग की चपेट में आने के कारण 50% तक झुलस गई। जिसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जानकारी देते हुए महिला के पति सबीक ने बताया कि वह दिहाड़ी पर मजदूरी करता है। उसे फोन आया कि उसकी पत्नी सोनी (उम्र 26 साल) आग की चपेट में आ गई है। वह तुरंत घर पहुंचा तो देखा सोनी बुरी तरह से झुलस चुकी थी। सोनी ने बताया कि वह चूल्हे पर खाना बना रही थी। उसे पता नहीं था कि चूहे ने गैस पाइप कुतर दी है। खाना बनाते हुए अचानक ही गैस पाइप में लीकेज के कारण आग लग गई। जिस कारण वह आग की चपेट में आ गई। झुलसी हुई अवस्था में महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। जहां पर उसका इलाज चल रहा है।
