*👉🏻 दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी प्रियवर्त फौजी सहित दो अन्यों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद* *👉🏻 प्लान बी के तहत हत्यारे सिद्धू मूसेवाला पर फेंक सकते थे हैंड ग्रेनेड, पढ़े पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
दिल्ली, 20 जून 2022- दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी प्रियवर्त फौजी सहित दो आरोपी कशिश और केशव को गिरफ्तार किया है जिनके पास से भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल के कमिश्नर ने पत्रकार वार्ता दौरान बताया कि प्रियवर्त फौजी जो कि कोरोला गाड़ी में था ने पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला पर एके-47 राइफल से गोलियां चलाई थी। इस हत्याकांड में दीपक मुंडी, अंकित सिरसा, जगरूप रूपा और मनप्रीत मनु भी शामिल थे। जिन्हें गिरफ्तार करना अभी बाकी है।
–हत्याकांड को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने बैकअप में रखे हुए थे हैंड ग्रेनेड–
पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह सिद्धू मूसेवाला की हर हालत में हत्या करना चाहते थे। इसीलिए अगर वह उस दिन उनकी गोलियों से बच जाता तो उस पर हैंड ग्रेनेड फेंक कर उसकी जान ली जानी थी। इसीलिए आरोपियों ने बैकअप के लिए अपने गाड़ी में हैंड ग्रेनेड रखे हुए थे। पुलिस आरोपियों को रिमांड पर लेकर आगे पूछताछ करेगी ताकि आरोपियों के बाकी साथियों तक जल्द से जल्द पहुंचा जा सके।
