*👉🏻 जालंधर में जिन दुकानों को छूट दी गई है उसके इलावा नहीं खुलेगी कोई भी दुकान-जिलाधीश* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
जालंधर, 25 अप्रैल 2020-(एच.ई)-केंद्र सरकार द्वारा देश में नॉन हॉटस्पॉट क्षेत्रों में दुकानें खोलने के आदेश जारी किए है। जिसके बाद जालंधर के दुकानदारों में भी दुकानें खोलने की उत्सुकता बढ़ गई है और असमंजस की स्तिथि भी बनी हुई है। इस बारे में जालंधर जिला के जिलाधीश वरिंदर कुमार शर्मा ने बताया है कि जिले में कोई भी दुकान खोलने के आदेश नहीं है और सख्ती के साथ कर्फ्यू लागू रहेगा। पंजाब में रोज ही कोरोना संक्रमित मरीजों की गिनती बढ़ रही है। जिसे देखते हुए अभी पंजाब सरकार की तरफ से कर्फ्यू हटाने या दुकानें खोलने के कोई भी आदेश जारी नहीं किये गए हैं। इसलिए शहर में जिन दुकानों को खोलने की छूट मिली हुई है उसके इलावा कोई भी दुकान नहीं खुलेगी।
