असला जमा करवाने के पुलिस कमिश्नर ने किए आदेश जारी –लोगों की सुविधा के लिए कोड लगने से पहले ही किए हैं आदेश असला जमा करवाने के–

जालंधर,14 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने सभी थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में रहने वाले असला धारकों को अपना असला जमा करवाने के आदेश जारी किए हैं। लोकसभा चुनावों को लेकर और कोड लगने से पहले ही पुलिस कमिश्नर द्वारा यह आदेश जारी किए गए हैं। लोगों की सहूलत को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने यह आदेश जारी किए हैं। क्योंकि कोड लगने पर असला जमा करवाने के लिए पुलिस कर्मियों को भी मशक्कत करनी पड़ती है और असला धारकों को भी असला जमा करवाने के लिए उचित स्थान प्राप्त नहीं हो पाता। इसलिए असला धारको को संबंधित थाना या मोटी रकम खर्च करके गन हाउस में अपना असला जमा करवाना पड़ता है। इसीलिए पुलिस कमिश्नर ने कोड लगने से पहले ही असला जमा करवाने के आदेश जारी कर लोगों को असला जमा करवाने के लिए उचित समय दे दिया है ताकि वह समय पर ही अपना असला संबंधित थाना या गन हाउस में जमा करवा सकें।



