*👉🏻 पंजाबी गानों के मशहूर राइटर जानी को मिल रही गैंगस्टरों से धमकियां, परिवार को भेजा विदेश, खुद छोड़ा पंजाब* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

चंडीगढ़, 02 अगस्त 2022- पंजाबी गानों के मशहूर लेखक जानी ने मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब को लेटर लिखकर खुद को और अपने मैनेजर को गैंगस्टरों से जान का खतरा बताया है। लेटर में जानी ने लिखा है कि जैसे सिद्दू मूसेवाला की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी उसी प्रकार गैंगस्टरों द्वारा उसे जान से मारने की धमकियां दी गई है। जिस वजह से वह पंजाब छोड़ चुका है। जानी ने लेटर में लिखा है कि वह अपने प्रोफेशनल और घरेलू काम के सिलसिले में बाहर नहीं निकल पा रहा क्योंकि गैंगस्टरों ने उसे जान से मारने की धमकी दी है। जानी के मैनेजर दिलराज सिंह नंदा भी इस वजह से डिप्रेशन में है। जानी के अनुसार वह अभी तक एसपी मोहाली की डायरेक्शन के तहत ही चल रहा है।
जान का खतरा होने के कारण उसने अपने परिवार को भी बाहर भिजवा दिया है और खुद भी पंजाब छोड़ दिया है। जानी के अनुसार सिद्दू मूसेवाला की हत्या के बाद बाहर निकल कर काम करना बेहद खतरनाक हो गया है। इसीलिए जानी ने मुख्यमंत्री पंजाब और डीजीपी पंजाब से अपने व अपने मैनेजर के लिए सुरक्षा की मांग की है।

