*👉🏻 अमृतसर के पार्षदों ने जालंधर डिविजनल कमिश्नर के दफ्तर में शपथ ग्रहण की* *👉🏻 देखें तस्वीरें सिर्फ HEADLINEEXPRESS.IN पर*

जालंधर-(प्रदीप भल्ला)- अमृतसर नगर निगम चुनावों में जीते हुए पार्षदों में से 17 पार्षद जोकि नवजोत सिद्धू के ग्रुप के थे और नवजोत सिद्धू के साथ शपथग्रहण समारोह का बायकॉट कर गये थे। उन्होंने जालंधर डिविजनल कमिश्नर को पत्र भेज शपथ ग्रहण करने का समय मांगा था। जालंधर डिविजनल कमिश्नर राजकमल चौधरी ने उन्हें आज सुबह 10:30 बजे बुलाया था, लेकिन 17 पार्षदों में से 15 पार्षद ही डिविजनल कमिश्नर के दफ्तर पहुंचे। जहां पर उन्हें डिविजनल कमिश्नर राजकमल चौधरी ने पार्षद पद की शपथ दिलाई।



