*👉🏻 कार में अवैध शराब रख ग्राहक का इंतजार करते दो काबू*
जालंधर,13 फरवरी 2019-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- सीआईए स्टॉफ-2 की पुलिस ने 55 पेटी अवैध शराब, एक एसेंट कार सहित दो तस्करों को काबू किया है। एचईएन को जानकारी देते हुए एडीसीपी गुरमेल सिंह ने बताया कि सीआईए स्टॉफ-2 के इंस्पेक्टर नवदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई
सरफदीन और एएसआई बलदेव सिंह ने प्रताप बाग नजदीक खाली प्लाट में एसेंट कार में 55 पेटी अवैध शराब की रख कर ग्राहक का इंतजार कर रहे दो तस्करों को काबू किया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की पहचान विक्रम सिआन उर्फ विक्की पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ और सुशांत पुत्र राजेश कुमार निवासी मोहल्ला गोबिंदगढ़ के रूप में बताई है। पूछताछ में पुलिस ने बताया कि आरोपी विक्रम पहले भी अवैध शराब के मामले में कपूरथला जेल में रहकर आ चुका है और बीमार रहने के कारण घर से ही अवैध शराब की सप्लाई का धंधा करता है।