*👉🏻 कुल्लड़ पिज़्ज़ा के मालिक पति-पत्नी को सोशल मीडिया पर हथियार प्रदर्शित करना पड़ा महंगा,धारा 188 के तहत मामला दर्ज* *👉🏻 सीएम पंजाब के आदेशों के बावजूद सोशल मीडिया पर हथियार पकड़कर शूट की थी वीडियो, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 23 नवंबर 2022-(प्रदीप भल्ला)- शहर के मशहूर कुल्लड़ पिज़्ज़ा के मालिक पति-पत्नी सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर को सोशल मीडिया पर हथियार पकड़कर वीडियो जारी करना महंगा पड़ गया। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के आदेशों पर दंपति पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। गौरतलब है कि सीएम पंजाब द्वारा आदेश जारी किए गए थे कि पंजाब में किसी भी शादी समारोह, धार्मिक कार्यक्रम या सार्वजनिक स्थल पर हथियारों को प्रदर्शित करना अपराध माना जाएगा। अगर कोई सोशल मीडिया पर भी हथियारों को प्रमोट करता है तो उस पर भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
इन आदेशों के बावजूद शहर के मशहूर कुल्लड़ पिज्जा के मालिक दंपति सहज अरोड़ा और गुरप्रीत कौर ने बीते दिन सोशल मीडिया पर बंदूक पकड़कर एक पंजाबी गाने पर वीडियो शूट कर उसे वायरल कर दिया था। वीडियो इतनी वायरल हुई कि उनके खिलाफ खबरें भी लग गई कि उन्होंने पाबंदी के बावजूद हथियार पकड़कर वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल किया है और सीएम पंजाब के आदेशों का मजाक उड़ाया है। जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया और उन्होंने दंपति पर धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं दंपति का कहना है कि वह कोई असली बंदूक नहीं थी बल्कि एयरगन थी लेकिन वीडियो देखने वालों को तो यही पता चलेगा कि दोनों ने बंदूक पकड़कर अपनी वीडियो बनवाई है और दूसरे लोग भी इनसे प्रभावित होकर ऐसा ही कार्य करेंगे। उक्त दंपति पर मामला दर्ज कर प्रशासन ने अच्छा कार्य किया है इससे ऐसा काम करने की सोचने वाले लोगों में डर पैदा होगा।
