*👉🏻 अमृतपाल सिंह के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत हुआ मामला दर्ज* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

लुधियाना, 24 नवंबर 2022- खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह पर लुधियाना के थाना डिवीजन नंबर पांच में भड़काऊ बयान (हेट स्पीच) देने को लेकर मामला दर्ज किया है। आरोपी ने एक इंटरव्यू में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग को जान से मारने की धमकी देने और हथियारों को प्रमोट करने की बात कही थी और साथ ही यह भी कहा था कि यह लोग तो छोटे छोटे हथियार देखकर ही घबरा गए हैं हमारे पास तो ऐसे ऐसे हथियार पड़े हैं जो सामने आ गए तो इनका क्या हाल होगा।
इसी इंटरव्यू को देखने के बाद लुधियाना के एसीपी डिटेक्टिव सुमित सूद ने अमृतपाल सिंह पर मामला दर्ज किया है। एसीपी ने कहा है कि अमृतपाल सिंह पंजाब के युवाओं को भड़काऊ बयानों द्वारा उकसा कर पंजाब का माहौल खराब करना चाहता है। इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर हथियारों को प्रमोट कर रहा है। इसीलिए एसीपी सुमित सूद के बयानों पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही पंजाब कांग्रेस के प्रधान राजा वडिंग को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही है जिसे देखते हुए उनकी सुरक्षा को पुख्ता किया गया है।