*👉🏻 गैंगस्टर लखवीर लंडा हरिके गैंग के तीन सदस्य हथियारों और i20 कार सहित गिरफ्तार* *👉🏻 विरोधी गैंग के सदस्यों का करने वाले थे कत्ल, जेल से चल रहा था नेटवर्क, पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*

जालंधर, 06 दिसंबर 2022-(प्रदीप भल्ला)- जिला जालंधर देहाती के थाना फिल्लौर की पुलिस ने मशहूर गैंगस्टर लखवीर लंडा गैंग के तीन सदस्यों को बड़ी गिनती में हथियारों और i20 कार सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी देहाती स्वर्णदीप सिंह ने बताया कि एसपी इन्वेस्टीगेशन सरबजीत सिंह बाहिया और डीएसपी सब-डिवीजन फिल्लौर जगदीश राज की अगुवाई में थाना फिल्लौर के प्रभारी इंस्पेक्टर सुरिंदर कुमार की पुलिस पार्टी के एएसआई सुखविंदर पाल चौकी इंचार्ज अपरा को गुप्त सूचना मिली कि लखवीर लंडा गैंग के तीन सदस्य हथियारों सहित i20 कार में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए जा रहे हैं।
इसी सूचना के आधार पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस पार्टी ने लवप्रीत सिंह उर्फ लाडी पुत्र शेर सिंह निवासी भजला थाना गढ़शंकर, गगनदीप सिंह पुत्र लैबर सिंह निवासी मोहल्ला रंजीतपुरा गांव तलवण थाना बिलगा, सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र जग्गा सिंह निवासी ढंडवाड़ थाना गोराया को i20 कार सहित गिरफ्तार कर लिया। तलाशी लेने पर आरोपियों के पास से 7 पिस्टल मैगजीन सहित 30 जिंदा कारतूस, एक रिवाल्वर 32 बोर पांच जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल 315 बोर दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी इन हथियारों के साथ विरोधी गैंग के सदस्यों का कत्ल करना चाहते थे। उक्त हथियार मेरठ यूपी से लाए गए थे। इन्हीं हथियारों के बल पर आरोपी कत्ल, फिरौती सहित और कई वारदातों को अंजाम देने वाले थे। आरोपियों ने बताया कि वह अमृतसर जेल में बंद रवि बलाचौरिया पुत्र गुरमेल सिंह के कहने पर विरोधी गैंग के सदस्यों का कत्ल करने वाले थे। हथियारों के लिए रवि बलाचोरिया की पटियाला जेल में बंद गैंगस्टर राजवीर कौशल के साथ बातचीत होती थी और यह सब कुछ गैंगस्टर लखबीर लंडा हरीके के कहने पर चलता था। पकड़े गए आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में कई मामले दर्ज हैं।
