*👉🏻 टैक्सी लूटने वाला गिरोह सक्रिय 3 दिन में दूसरी वारदात*

शाहकोट/जालंधर,27 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- पंजाब में टैक्सी लूटने वाला गिरोह सक्रिय हो चुका है। इन 3 दिनों में टैक्सी लूटने की दूसरी घटना सामने आई है। तीन दिन पहले गांव मंड में दो लुटेरे गन प्वाइंट पर टैक्सी ड्राइवर को कार से नीचे उतार उसकी गाड़ी लूट फरार हो गए थे और अब शाहकोट में भी बिल्कुल ऐसी ही घटना सामने आई है। पीड़ित टैक्सी ड्राइवर हरि सिंह निवासी फतेहपुर जिला कांगड़ा ने बताया कि वह जालंधर रेलवे स्टेशन के पास स्थित मॉडल टैक्सी स्टैंड में बतौर टैक्सी ड्राइवर का काम करता है। रात 2:00 बजे तीन व्यक्ति उनके स्टैंड पर आए और शाहकोट जाने के लिए टैक्सी हायर की। वे उन्हें लेकर शाहकोट की तरफ रवाना हो गया। जैसे ही देर रात 3:00 बजे वह शाहकोट पहुंचा तो उक्त व्यक्तियों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर गाड़ी से बाहर निकाल दिया। लुटेरे उससे ₹5000 की नकदी, मोबाइल लूट लिया और टैक्सी लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत तुरंत पुलिस को दी गई है। जो मामले की जांच कर रही है।