*👉🏻 पार्षद मिंटू जुनेजा पर हमला करने वाले बिल्डिंग मालिकों के अवैध निर्माण पर चली डिच*


जालंधर,11 मई-(प्रदीप भल्ला)-बीती रात गढ़ा के दयानंद चौक के पास अवैध निर्माण को रोकने गए पार्षद मिंटू जुनेजा पर अवैध निर्माण करने वालों ने हमला कर दिया था। जिसकी शिकायत पार्षद ने मेयर जगदीश राजा को की थी। जिसके बाद आज एटीपी लखबीर सिंह की अगुवाई में इंस्पेक्टर अरुण खन्ना, निर्मलजीत वर्मा, सुषमा दुग्गल व हरप्रीत कौर ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर जाकर अवैध निर्माण पर डिच चला दी। गौरतलब है कि बीती रात पार्षद मिंटू जुनेजा ने मेयर जगदीश राज राजा और बिल्डिंग विभाग के कर्मचारियों को फोन पर अवैध निर्माण होने की सूचना दी थी। लेकिन बिल्डिंग विभाग की टीम ने उस वक्त कोई कार्रवाई नहीं की थी। जिसे देखते हुए पार्षद मिंटू जुनेजा ने खुद मौके पर जाकर अवैध निर्माण को रोकने की कोशिश की। लेकिन अवैध निर्माण करने वालों ने पार्षद पर हमला कर उसे घायल कर दिया था। इसी मामले में आज बिल्डिंग विभाग ने उक्त अवैध निर्माण पर भी चला उसे गिरा दिया।