*👉🏻 पुलिस के जय-वीरू का नया कारनामा* *👉🏻 शराब तस्कर टोनी और कलसी की कारों को उनके घर से उठाया, दिखाया नाके से जब्त की*

जालंधर,13 जून-(हैडलाइन एक्सप्रेस डेस्क)-पुलिस विभाग के जय-वीरू ने एक और कारनामा कर दिया है। कई बार विवादों के कारण चर्चा में रहने वाले जय-वीरू ने कल नाकाबंदी दौरान शराब तस्करों की दो गाड़ियां जब्त करने का दावा किया और उन गाड़ियों में से 35 पेटी अवैध शराब भी बरामद की। इसके इलावा बताया गया कि नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देख दोनों तस्कर टोनी और कलसी मौके से फरार हो गए। जबकि मामला कुछ और ही है। जय-वीरू ने किसी दूसरे शराब तस्कर के कहने पर ये कार्रवाई की। जय-वीरू ने दोनों कारें शराब तस्कर के घर से उठाई और नाकाबंदी पर बरामदगी दिखा दी। जब जय और वीरू कारें उठाने गए थे तो उन्होंने देखा कि शराब तस्कर के घर पर सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है। जय-वीरू ने वो सीसीटीवी कैमरे भी तोड़ दिए और डीवीआर भी उठा ले गए। अगर पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा खुद मामले की जांच करें तो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। जो डीवीआर जय-वीरू उठा लाएं हैं उसमें इस धक्केशाही की पूरी फुटेज रिकॉर्ड है। अब देखना यह है कि पुलिस कमिश्नर इस मामले की जांच करेंगे या जय-वीरु की झूठी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगीं।

