*👉🏻 नकली पुलिस मुलाज़िम बनकर ठगी मार चुका है धर्मेंद्र गिल व उसकी महिला साथी* *👉🏻 युवती को जबरदस्ती देह व्यापार के धंधे में धकेलने के आरोप में धर्मेंद्र गिल,सन्नी गिल व महिला साथी को किया गिरफ्तार*
जालंधर,2 मई 2019-(हैडलाइन एक्सप्रेस)-महिला थाना में धर्मेंदर गिल उसके बेटे सन्नी गिल व महिला साथी के खिलाफ आई शिकायत की जांच करने के बाद दोषी पाए जाने पर धर्मेंद्र गिल, सन्नी गिल व 2 महिला साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में एक युवती ने धर्मेंद्र गिल उसके बेटे सन्नी गिल व दो महिला साथियों पर आरोप लगाए थे कि इन्होंने उसकी न्यूड वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर बाकी लोगों के साथ संबंध बनाकर उन लोगों को ठगने के लिए इस्तेमाल किया है। इसके इलावा इन सभी ने उसे जबरदस्ती देह-व्यापार के धंधे में भी धकेला है। युवती ने आरोप लगाए हैं कि धर्मेंद्र गिल व उसके गैंग ने नकली पुलिस मुलाजिम बनकर एक प्रॉपर्टी डीलर व कपड़े की दुकान पर छापेमारी कर डरा धमका कर उन लोगों से मोटी रकम भी वसूल की है।
जांच दौरान दोषी पाए जाने पर पुलिस ने धर्मेंद्र गिल पुत्र तरसेम लाल निवासी अमन नगर बस्ती पीर दाद रोड थाना बस्ती बावा खेल, भारत गिल उर्फ सन्नी गिल निवासी अमन नगर बस्ती पीर दाद रोड थाना बस्ती बावा खेल जालंधर व दो महिला साथियों निवासी ईश्वर नगर काला संघिया रोड जालंधर को गिरफ्तार किया है। जांच दौरान पता चला है कि धर्मेंदर गिल पर अलग-अलग थानों में 8 मामले दर्ज हैं और उसके बेटे सन्नी गिल पर भी थाना बस्ती बावा खेल में मामला दर्ज है। इसके साथ ही धर्मेंद्र गिल की महिला साथी पर भी अलग-अलग थानों में 3 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।
