👉🏻 बाबू माहिंगा शाह दरबार पंजपीर में 119वां वार्षिक मेला 6 व 7 जून को होगा-माही

👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर,21 मई 2023-(एच.ई)-जालंधर के फोकल पॉइंट में बाबू महिंगा शाह दरबार पंजपीर में 119 वां वार्षिक मेला 6 व 7 जून को बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाएगा।
मौजूदा गद्दीनशीन सोमनाथ माही जी की ओर से वार्षिक मेले की तैयारियां शुरू कर दी गई है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि विश्व की धरती गुरु पीर पैगंबर व महापुरुषों के बिना अधूरी है। समस्त फकीरों ने अपना जीवन लोगों की भलाई व मनुष्य को सही रास्ता दिखाने के लिए लगाया। मौजूदा दरबार गाफल माही व उनके बेटे हरिजीव व सिद्धार्थ माही की ओर से बनाया गया है।
इसकी रूपरेखा श्रीमती मीना माही द्वारा तैयार की गई है। महासचिव बलविंदर बांगड़ की देखरेख में स्टेज का संचालन होगा। 6 जून दिन मंगलवार को शाम 7:00 बजे बाबा बुलेह शाह जी की क्वालियाँ गायी जाएंगी। 7 जून दिन बुधवार को बाबा तरलोक सिंह की ओर से सुबह 10:00 बजे से रूहानियत कीर्तन होगा व चादर चढ़ाने की रस्म अदा की जाएगी। तदोपरांत 11:00 से 1:00 तक दरबार में मशहूर गायक अपनी हाजिरी लगाएंगे। परमजीत पम्मा पीरा दी ऐतिहासिक महिमा का गुणगान किया जाएगा। इस अवसर पर कई गणमान्य उपस्थित होकर पीर फकीरों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
