👉🏻 अड्डा होशियारपुर फाटक पर ट्रेन के नीचे आने से महिला की दोनों टांगे कटी

👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
जालंधर, 07 जुलाई 2023-(एच.ई)-जालंधर के अड्डा होशियारपुर फाटक पर एक महिला की ट्रेन के इंजन के नीचे आने के कारण दोनों टांगे कट गई। गनीमत यह रही कि महिला की जान बच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार महिला रेल लाइनें क्रॉस कर रही थी तो तभी उसी लाइन पर ट्रेन आ गई।
फाटक पर मौजूद लोगों ने महिला को काफी आवाजें लगाई और इंजन के ड्राइवर ने भी काफी होरन बजाए लेकिन महिला को कुछ सुनाई नहीं दिया। ट्रेन ड्राइवर ने महिला को बचाने के लिए ब्रेक भी लगाई लेकिन ट्रेन का इंजन महिला से टकरा गया और महिला इंजन के नीचे आ गई जिस कारण उसकी दोनों टांगे कट गई और सिर पर भी गंभीर चोट आ गई। लोगों ने बड़ी मुश्किल से घायल महिला को इंजन के नीचे से बाहर निकाला।
लोगों के अनुसार घायल महिला को शायद सुनाई नहीं देता जिस कारण वह ना तो लोगों की आवाजें सुन पाई और ना ही ट्रेन के होरन की आवाज उसे सुनाई दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि जीआरपी और रेलवे अधिकारियों को सूचित करने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। महिला को घायल अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल दाखिल करवाया गया है।



