1000 किलो चूरापोस्त सहित दो व्यक्ति काबू – ट्रक व स्कार्पियो बरामद-
जालंधर-(प्रदीप भल्ला/हरदीप सिंह बब्बू)- देहात पुलिस को उस समय बड़ी सफलता प्राप्त हुई। जब उन्होंने ट्रक, स्कॉर्पियो व दो व्यक्तियों सहित 1000 किलो चूरापोस्त बरामद किया। जानकारी देते हुए एसएसपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि एआईजी काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर हरकँवलप्रीत सिंह खख के दिशा निर्देशों पर एसपी बलकार सिंह व डीएसपी मुकेश कुमार की हिदायतों पर इंस्पेक्टर परमिंदर सिंह बाजवा थाना प्रभारी शाहकोट ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर शाहकोट के गांव रोतां के बाजवा पैलेस में खड़े ट्रक में से 1000 किलो चूरा पोस्त बरामद किया और मौके से दो व्यक्तियों को काबू किया गया। आरोपियों पर मामला दर्ज कर पूछताछ की गई तो आरोपियों ने बताया कि वह मध्य प्रदेश से सस्ते दाम पर चूरापोस्त खरीदकर जालंधर, मोगा व लुधियाना में महंगे दाम पर बेचते थे। आरोपियों के पास से जो स्कार्पियो गाड़ी बरामद हुई है उस पर जाली नंबर लगा हुआ था। जिस बारे आरोपियों ने बताया कि वह इस गाड़ी में चूरापोस्त सप्लाई करते थे। आरोपियों पर पहले भी अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों की पहचान गुरजंट सिंह उर्फ झंड पुत्र बगीचा सिंह उर्फ बग्गा निवासी दोलेवाल जिला मोगा व नछत्तर सिंह उर्फ काली पुत्र बगीचा सिंह निवासी जिला मोगा के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वह 10 साल से यह धंधा कर रहे हैं और उनके खिलाफ पंजाब के अलग-अलग थानों में मामले दर्ज हैं। इसीलिए वह लुधियाना के लद्धेवाली इलाके में किराए का मकान लेकर छुपकर रह रहे थे।

