*👉🏻 तंग बाजारों में पटाखा स्टोर करने वालों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, पटाखे बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,17 सितंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-बटाला में हुए पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट के बाद जालंधर पुलिस ने आज तंग बाजारों में पटाखा स्टोर करने वालों पर शिकंजा कसा है। थाना डिवीजन नंबर चार की पुलिस ने शेखां बाजार में एक गोदाम में पटाखा रखे होने की सूचना पर छापेमारी की और वहां से पटाखा बरामद किया है। थाना डिवीजन नंबर चार के प्रभारी एसआई कमलजीत सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि शहर के भीड़भाड़ वाले क्षेत्र शेखां बाजार में एक पटाखा विक्रेता ने पटाखा स्टोर कर रखा हुआ है।
सूचना मिलते ही वह पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचे और गोदाम में पड़ा हुआ पटाखा ज़ब्त कर लिया। गौरतलब है कि पुलिस और जिला प्रशासन ने तंग बाजारों में पटाखा बेचने और स्टोर करने पर पाबंदी लगाई हुई है, लेकिन फिर भी प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए कुछ लोग भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पटाखा स्टोर करते हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई थी।