*👉🏻 आज़ाद उम्मीदवार अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा को वार्ड 52 के निवासियों ने दिया समर्थन* *👉🏻 चेतन को जीत का हार पहनाएंगे वार्ड निवासी*

जालंधर-कांग्रेस के युवा नेता चेतन हांडा को टिकट न दिए जाने से वार्ड-52 के अलग-अलग मोहल्ले के लोगों ने आज मीटिंग कर फैसला लिया कि अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा को इस वार्ड से निर्दलीय चुनाव लड़ाया जाएगा। बुधवार सुबह अली मोहल्ला, चरणजीतपुरा, जटपुरा, इमामनासर समेत वार्ड के अन्य मोहल्ले के लोगों ने कहा कि कांग्रेस को अगर हारने वाला प्रत्याशी ही ठीक लग रहा है तो इलाके के लोग उसका विरोध करेंगे। इलाके के लोगों ने सर्व सहमती से अंकुश हौंडा उर्फ चेतन हांडा को निर्दलीय उम्मीदवार मैदान में उतार दिया है।
इलाके के लोगो ने कहा कि चुनाव हार रहे व्यक्ति पर राजिंदर बेरी ने गलत दांव लगाया है। बेरी का यह दांव पूरी तरह से फ्लाप होगा और कांग्रेस के कंडीडेट इस वार्ड से बुरी तरह हारेगा और यह सब राजिंदर बेरी के कारण होगा । मोहल्ले के लोगो ने कहा है कि वह अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा को चुनाव जिताने के लिये हर संभव कोशिश करेंगे।
वार्ड की जनता के प्यार ने निर्दलीय उम्मीदार बनाया
इसके बाद मोहल्ले के लोगों की अगुवाई में अली मोहल्ला में लोग एकजुट हुए। वहां से सभी डीसी आफिस पहुंचे। एस डी एम -1 राजीव वर्मा के दफ्तर में नामांकन पत्र दाखिल किया गया। अंकुश हांडा उर्फ चेतन हांडा ने कहा कि वार्ड की जनता का प्यार देख कर उन्हें निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में आना पड़ा है। क्योंकि वार्ड की जनता हारे हुए लोगों के साथ नहीं है। उन्होंने कहा कि लोगों ने जो प्यार और भरोसा दिखाया है, उससे यह सीट जीत कर उनकी झोली में डालेंगे।



