*👉🏻 वार्ड नं 71 की कांग्रेसी उम्मीदवार सतिंदरजीत कौर ने किया डोर-टू-डोर प्रचार* *👉🏻 शीतल नगर, न्यू शीतल नगर में मिला भारी जन समर्थन*
जालंधर-वार्ड नं 71 से कांग्रेसी उम्मीदवार सतिंदरजीत कौर ने आज डोर टू डोर प्रचार किया। वार्ड नं 71 में पड़ते शीतल नगर, न्यू शीतल नगर में घर-घर जाकर सतिंदरजीत कौर ने वोट अपील की। अपनी मीठी बोली और मिलनसार स्वभाव के कारण सतिंदरजीत कौर को लोगों ने भरपूर प्यार दिया और पूर्ण समर्थन का विश्वास दिलाया। सतिंदरजीत कौर के साथ बिल्ला लावना, कोहली प्रॉपर्टी डीलर व सैंकड़ों समर्थक मौजूद थे। वार्ड निवासियों ने भी सतिंदरजीत को जीत का आशीर्वाद दिया। सतिंदरजीत कौर ने कहा कि वह हमेशा लोगों के साथ खड़ी रहेंगी और वार्ड निवासियों के हर सुख-दुख के लिए उनके दरवाजे हमेशा खुले हैं।



