*👉🏻 नाबालिग लड़की को भगाकर बिहार ले जाने वाला काबू, लड़की बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस.इन के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,25 अगस्त 2019-(प्रदीप भल्ला)- 13 वर्षीय नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर बिहार ले जाने वाले आरोपी को थाना लांबड़ा की पुलिस ने गिरफ्तार कर लड़की को बरामद कर लिया है।
जानकारी देते हुए थाना लांबड़ा के प्रभारी पुष्प बाली ने बताया कि उन्हें 20 अगस्त को योगेश्वर प्रसाद ने शिकायत दी थी कि उनकी 13 साल की लड़की जो कि नौवीं क्लास में पढ़ती है, रोजाना की तरह 19 अगस्त को स्कूल गई लेकिन वापस नहीं आई। जब उन्होंने स्कूल जाकर पता किया तो स्कूल प्रबंधकों ने बताया कि उनकी लड़की आज स्कूल ही नहीं आई है। योगेश्वर प्रसाद ने अपने आसपास और रिश्तेदारों से लड़की के बारे में पता किया लेकिन लड़की नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने शक जाहिर किया कि राजन उर्फ राजा पुत्र डोरा पासवान निवासी इजरा संग्रामपुर मोतिहारी बिहार हाल निवासी 120 फुटी रोड दिलबाग नगर उनकी बेटी को बहला-फुसलाकर ले गया है। मामला एसएसपी नवजोत सिंह माहल के ध्यान लाने के बाद एक स्पेशल टीम तैयार कर एएसआई निरंजन सिंह के साथ बिहार भेजी गई।
जहां से पुलिस पार्टी ने आरोपी को उसके घर से काबू कर लड़की को बरामद कर लिया। पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो आरोपी ने बताया कि 6 महीने पहले स्कूल जाते समय उसकी लड़की के साथ बातचीत शुरू हो गई थी। जिसके बाद वह उसे लेकर बिहार चला गया। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।


