लुधियाना : नहर के किनारे बने पुल के नीचे खून से लथपथ दो शव मिले

लुधियाना। लुधियाना से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। वहीं, लुधियाना के दुगरी इलाके में सिधवान नहर के किनारे बने पुल के नीचे दो शव मिले हैं। पुल के नीचे खून से लथपथ दो शव मिलने से आस-पास के लोगों में डर का महौल है। खून से लथपथ दो शव देख राहगीरों ने दुगरी थाने की पुलिस को सूचना दी। जिसके मौके पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे मं लेकर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक दुगरी इलाके में मां-बेटे की हत्या कर उनके शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान पुष्पा (55) और प्रदीप (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने जांच शुरू करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जांच के दौरान पता चला कि बेटी के मंगेतर ने ही मां-बेटे पर चाकू से हमला कर उनकी हत्या की है। पुलिस ने आरोपी अमरदीप को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने अभी तक मामले की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस जल्द ही इस दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझा लेगी।
पुलिस के अनुसार, पुष्पा अपने बेटे और बेटी के साथ फुटपाथ के नीचे रहती थी। वह वहां सामान और खिलौने बेचती थी। कुछ महीने पहले उसने अपनी बेटी की सगाई अमरदीप से कर दी थी। सगाई के तुरंत बाद अमरदीप का पुष्पा और प्रदीप से झगड़ा हो गया था। सूत्रों के अनुसार अमरदीप रिश्ता तोड़ना चाहता था। इस मुद्दे पर दोनों पक्षों के बीच कई बार झड़प हो चुकी है। इसी रंजिश के चलते अमरदीप ने हत्या की है।

