*👉🏻 डीएवी हाल्ट पर ट्रेन से कट कर व्यक्ति की मौत*

a
लंधर,16 नवंबर-(भल्ला)- डीएवी कॉलेज नजदीक रेलवे लाइनों पर व्यक्ति की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। जीआरपी कर्मियों ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक ट्रेन से कटकर व्यक्ति की मौत हो गई है। मौके पर पहुंचकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया गया। मृतक के पास से कोई भी दस्तावेज ना मिलने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मृतक के परिजनों की तलाश कर रही है।

