*👉🏻 हादसे के बाद टूटी निगम की निद्रा* *👉🏻 खड्डे में मिट्टी पत्थर डाल की खानापूर्ति*
जालंधर-हर बार की तरह इस बार भी नगर निगम की नींद हादसा होने के बाद ही टूटी है।
सुबह होशियारपुर रोड़ पर खड्डे के कारण अर्टिगा गाड़ी हादसाग्रस्त हो गई थी। जिस कारण चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। जैसे ही नगर निगम को हादसा होने की भनक लगी तो कुछ देर बाद ही अपनी नालायकी छुपाने के लिए नगर निगम की गाड़ी आई और कर्मचारियों ने खड्डे में पत्थर भर खानापूर्ति कर दी। कर्मचारियों ने मिट्टी और पत्थर तो भर दिए लेकिन उस पर लुक नहीं डाली जिस से अब गाड़ियों के वहां से गुजरने के कारण पत्थर उड़ उड़ कर लोगों को लग रहे है। हादसे के बाद नगर निगम जागा तो सही लेकिन पैचवर्क करने के नाम पर खानापूर्ति कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि 4-5 दिन पहले नगर निगम को लिखती शिकायत की थी लेकिन उन्होंने खड्डा नहीं भरा था। लेकिन आज हादसा होने के बाद निगम कर्मचारी खानापूर्ति कर गए हैं।

