*👉🏻 फतेहवीर की मौत को लेकर एसओआई ने फूंका कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर हैडलाइन एक्सप्रेस.इन पर*
जालंधर,14 जून 2019-(प्रदीप भल्ला)- संगरूर के गांव भगवानपुरा में बोरवेल में गिरे 2 साल के
बच्चे फतेहवीर को बचाने में नाकाम रही पंजाब सरकार के खिलाफ आज स्टूडेंट ऑर्गनाइजेशन ऑफ इंडिया के सदस्यों का गुस्सा फूटा। एस ओ आई ने जालंधर के पुडा कंपलेक्स के बाहर पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर अपना रोष जाहिर किया। एस ओ आई के जालंधर नॉर्थ क्षेत्र के प्रधान मनप्रीत सिंह और सदस्य मनदीप सिंह गिल ने बताया कि कैप्टन सरकार बोरवेल में गिरे बच्चे को बचाने में असफल साबित हुई। क्योंकि सरकार के पास कोई ऐसी तकनीक ही नहीं थी कि
जिस से जल्द से जल्द बच्चे को बचाया जा सकता। 5 दिनों तक फतेहवीर मौत के साथ जूझता रहा, लेकिन आखिर में किसी आम नागरिक के देसी जुगाड़ के कारण फतेह वीर की डेड बॉडी को बोरवेल से बाहर निकाला गया। इसी कारण एस ओ आई के सदस्यों ने मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिंदर सिंह का पुतला फूंक कर नारेबाजी की।

