👉🏻 विधायक रमन अरोड़ा के वकीलों ने खटखटाया अदालत का दरवाजा,विजिलेंस ने नहीं मिलने दिया वकीलों को रमन अरोड़ा से
👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ़ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻
भ्र्ष्टाचार के आरोपों में घिरे जालंधर सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक रमन अरोड़ा के घर आ सुबह विजिलेंस टीम ने रेड की। जिसके बाद विधायक के वकील उनसे मिलने के लिए पहुंचे लेकिन विजिलेंस टीम ने उन्हें घर में घुसने नहीं दिया। जिसके बाद विधायक रमन अरोड़ा के एडवोकेट विजय भूषण, सार्थक शर्मा ने कोर्ट में अर्जी दाखिल की जिस में कहा गया कि पुलिस द्वारा उन्हें क्लाइंट से मिलने नहीं दिया गया और गलत व्यवहार किया गया। इस पर विजीलेंस टीम को कोर्ट में आज ही पेश होने के लिये कहा गया। ये जानकारी रमन अरोड़ा के वकील द्वारा दी गई है। अदालत में दाखिल की गई अर्जी की प्रति भी इस खबर के साथ में लगाई गई है।