*👉🏻 जमकर बरसा पानी…कहीं राहत तो कहीं परेशानी*

जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)-आखिर देर से ही सही लेकिन महानगर में सर्दी के मौसम की पहली बारिश हो ही गई। आज सुबह से जमकर हुई बरसात ने जहां बीमारियों से राहत दी वहीं आम जन की रफ्तार भी थाम ली। इस बारिश के कारण जन-जीवन प्रभावित हुआ लेकिन कुछ लोगों ने बारिश का आनंद भी उठाया। जमकर बरस रहे मेघ के कारण काम पर जाने वाले लोगों और स्कूल जाने वाले बच्चों को परेशानी उठानी पड़ी। बारिश के कारण लोगों को घरों में ही बैठने पर मजबूर होना पड़ा। कुछ लोगों ने घरों में पकोड़ों के साथ चाय की चुस्कियां ले बारिश को एन्जॉय किया। अगर चिकित्सकों की माने तो इस बारिश के कारण लोगों को बीमारियों से राहत मिलेगी। जो लोग कई दिनों से खांसी, ज़ुकाम से ग्रस्त हैं उन्हें इस बारिश के कारण इन बीमारियों से निजात मिलेगी।
