*👉🏻 शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू, कंपनी बाग में लगा टेंट व कुर्सियां*
जालंधर-(टिंकू पंडित/भल्ला)- नगर निगम चुनाव जीतने के एक महीना बाद आखिरकार शहर की जनता को अपने पार्षद और मेयर अधिकारिक तौर पर मिलने जा रहे हैं। वीरवार को शपथ ग्रहण समारोह को लेकर कंपनी बाग पूरी तरह से चुका है और टेंट, कुर्सियां लगाकर समारोह की तैयारियां की जा रही हैं। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए कांग्रेसी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। आखिरकार 10 साल बाद जालंधर में उनकी सरकार बनी है और कांग्रेस का मेयर बनने वाला है।



