*👉🏻 हैरोइन की सप्लाई देने जा रहा काबू, 450 ग्राम हैरोइन व कार बरामद* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर,16 दिसंबर 2019-(प्रदीप भल्ला)-थाना लांबड़ा की पुलिस ने 450 ग्राम हैरोइन एक कार एंजॉय सहित एक तस्कर को काबू किया है।
जानकारी देते हुए एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया की एसपी रविंदर पाल सिंह संधू के दिशा निर्देशों पर थाना लांबड़ा के प्रभारी एसआई रमनदीप सिंह की अगुवाई में एएसआई केवल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित वंडरलैंड मोड़ पर नाकाबंदी की हुई थी। तभी पुलिस पार्टी को जालंधर की तरफ से एक कार एंजॉय एलटी आती हुई दिखाई दी जिसे ओंकार सिंह पुत्र अमरीक सिंह निवासी जैतोवाली थाना पतारा चला रहा था। पुलिस पार्टी ने कार को रोककर चालक की तलाशी ली तो उसकी पैंट की जेब से 450 ग्राम हैरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

