*👉🏻 शिवसेना समाजवादी ने गैंगस्टरों के एनकाउंटर के लिए पुलिस को दी बधाई*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-शिव सेना समाजवादी के राष्ट्रीय प्रधान कमलेश भारद्वाज के दिशा-निर्देशों पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रिंकू के मधुबन कॉलोनी स्थित कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राजेश रिंकू ने पार्टी सदस्यों सहित पुलिस को गौंडर व प्रेमा लाहौरिया का एनकाउंटर करने के लिए बधाई दी।
जानकारी देते हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश रिंकू ने बताया कि पंजाब डीजीपी ने गैंगस्टरों पर शिकंजा कसते हुए उन्हें खत्म करने की जो मुहिम चलाई है वो काफी सराहनीय है। गैंगस्टर विक्की गौंडर व उसके दो साथियों के पास से पुलिस ने हेरोइन व असला भी बरामद किया था यह एक बडी उपलब्धि है। इस एनकाउंटर के बाद जो तथ्य सामने आए हैं उससे पता चलता है कि विदेशों में बैठे आंतकवादी संगठनों के तार पंजाब के गैंगस्टरों के साथ भी है। मीटिंग में शिव सेना समाजवादी के सभी सदस्यों ने पंजाब के डीजीपी सुरेश अरोड़ा व आईजी जोनल दो अर्पित शुक्ला को मुबारकबाद देते हुए कहा कि गैंगस्टरों पर नकेल डालना आगे भी निरंतर जारी रखे ताकि दोबारा कोई भी गैंगस्टर पंजाब में किसी भी वारदात को अंजाम न दे सके। इस बैठक में राजेश रिंकू ने पंजाब के नौजवानों को नशे से दूर रहने व बुरी संगत से दूर रहने की अपील की।

