*👉🏻 15 साल बाद बस्ती शेख मेन बाज़ार की खुली किस्मत*
जालंधर-(टिंकू पंडित/प्रदीप भल्ला)- बस्ती शेख मेन बाजार की किस्मत 15 साल बाद आज अचानक खुली जब डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने उसकी सड़क का उद्घाटन किया। 15 साल से बस्ती शेख मेन बाजार की सड़क नहीं बनी थी। खस्ताहाल सड़क के कारण बाजार के दुकानदार भी बहुत परेशान थे। लेकिन नई सरकार बनने के बाद डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने बाजार वालों की समस्या को देखते हुए सड़क बनाने का निर्णय लिया और इस सड़क को बनाने के लिए 46 लाख रुपए की मंजूरी दी। आज डिप्टी मेयर सिमरनजीत सिंह बंटी ने खुद इस बाजार में जाकर सड़क का उद्घाटन किया। इस मौके पर सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल बलजीत कौर, सुनीता, किरण शर्मा, संदीप पहलवान, बिट्टू लूथरा, काला जुल्का, जसविंदर सिंह भाटिया, बॉबी बावा, संदीप पहलवान, मोनू सहोता, इंदरजीत सिंह, गुरजीत सिंह पोपली व अन्य दुकानदार मौजूद थे।



