*👉🏻 ट्रक में प्लास्टिक के ड्रमों में भरकर शराब तैयार करने वाले 10,400 लीटर कैमिकल सहित दो काबू,3 फरार*
जालंधर,17 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)- देहात पुलिस ने देसी शराब तैयार करने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को 10400 लीटर कैमिकल सहित गिरफ्तार किया है। जबकि उनके 3 साथी भागने में सफल हो गए। जानकारी देते हुए जिला चुनाव अधिकारी वरिंदर शर्मा और एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि एएसआई हरपाल सिंह पुलिस पार्टी सहित दाना मंडी गोराया मौजूद थे। तभी उन्हें सूचना मिली लैलो वासी छपियावाली महिता रोड जिला अमृतसर भारी मात्रा में स्पिरिट केमिकल लेकर आ रहे है। जिससे वह देसी शराब तैयार कर आगे सप्लाई करेंगे। इसी सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी ने जीटी रोड पुल अट्टा पर नाकाबंदी कर दी।
सुबह 10:00 बज कर 40 मिनट पर लुधियाना की तरफ से एक इनोवा गाड़ी पीबी-10-9078 एक ट्रक पीबी-06-जे-2389 को पायलट करती हुई आ रही थी। इनोवा चालकों ने जैसे ही पुलिस पार्टी को देखा तो वह इनोवा सहित फरार हो गए। जबकि पुलिस पार्टी ने ट्रक को रोककर चालक और कंडक्टर को काबू कर लिया। ट्रक की तलाशी ली तो उसमें प्लास्टिक के छोटे और बड़े कैन बरामद हुए। जिनमें 10,400 लीटर स्पिरिट केमिकल बरामद हुई। जिससे आरोपी देसी शराब तैयार कर आगे सप्लाई करने वाले थे। पुलिस ने आरोपियों पर थाना गोराया में मामला दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपियों ने अपना नाम (ड्राइवर) कुलवंत राय उर्फ कांता पुत्र चमन लाल निवासी भासरके भैणी, थाना घरिंडा, अमृतसर और कंडक्टर आकाशदीप सिंह उर्फ अकाश पुत्र हीरा सिंह निवासी मेहरबान पुरा, थाना जंडियाला, अमृतसर बताया। आरोपियों ने अपने फरार साथियों की पहचान मान सिंह पुत्र जागीर सिंह निवासी मेहरबानपुरा, जिला अमृतसर, लैलो वासी छपियांवाली, मेहता रोड, जिला अमृतसर और एक अज्ञात व्यक्ति के रूप में बताई है। पुलिस ने सभी आरोपियों पर मामला दर्ज कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
