*👉🏻 जालंधर के इस आदमी को नहीं रहा पंजाब पुलिस पर भरोसा…* *👉🏻 राष्ट्रपति के पास पैदल जा कर मांगेगा इंसाफ*
जालंधर-(प्रदीप भल्ला)-जालंधर के भोगपुर में रहने वाले विजय कुमार को पंजाब पुलिस पर भरोसा नहीं रहा। ट्रैवल एजेंटों से परेशान विजय ने राष्ट्रपति के पास जाकर इंसाफ मांगने का निर्णय लिया है। पत्रकारों से बातचीत करते हुए विजय ने बताया कि भोगपुर के कुछ ट्रैवल एजेंटों ने उसके बच्चों सहित और कई लोगों के बच्चों के साथ धोखा किया है। पैसे लेकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की है, पासपोर्ट भी जब्त कर लिए हैं। विजय ने बताया कि वह आईजी से लेकर थाना प्रभारी तक शिकायत कर चुका है, लेकिन इंसाफ नहीं मिला। अब इंसाफ पाने के लिए राष्ट्रपति के पास जाएंगे। विजय के समर्थन में आए आजाद हिंद सेना के प्रधान सूरज भारती और हिंदू सेवा समिति के प्रधान काली थापर ने कहा कि सोमवार को वह लोग विजय के साथ मुख्यमंत्री से मिलेंगे। अगर वहां भी सुनवाई नहीं हुई तो फिर वह भी विजय के साथ राष्ट्रपति को मिलेंगे।

