*👉🏻 कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले 11 लोगों को कमिश्नरेट पुलिस ने किया गिरफ्तार* *👉🏻 कर्फ्यू की उल्लंघना करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई:- पुलिस कमिश्नर भुल्लर* *👉🏻 इस खबर संबंधी पूरी जानकारी हासिल करने के लिए नीचे दिए गए हैडलाइन एक्सप्रेस के लिंक को क्लिक करें 👇🏻*
जालंधर, 24 मार्च 2020-(प्रदीप भल्ला)- पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर के दिशा-निर्देशों पर कर्फ्यू की उल्लंघना करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 11 लोगों को हिरासत में लिया है। जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से बचाव के लिए पंजाब सरकार के आदेशों पर जिले में कर्फ्यू लगाया गया है, लेकिन कुछ लोग कर्फ्यू की उल्लंघना करने से बाज नहीं आए जिनके खिलाफ धारा 188 और 269 के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। जिन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है उनके नाम है रवि कुमार पुत्र चुन्नीलाल, दलीप कुमार पुत्र राकेश कुमार, रजिंदर कुमार पुत्र रामलाल, सतपाल पुत्र नंदलाल, विनोद शाह पुत्र बिंदु शाह, गणेश कुमार पुत्र अजीत पाल, विनोद कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद, अशोक कुमार शाह पुत्र सत्यनारायण, मनीष कुमार पुत्र शंकर चौहान, लाल देव वर्मा पुत्र रघुनंदन और अश्विनी कुमार पुत्र अश्विनी कुमार इन सभी लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि आने वाले दिनों में भी जो लोग कर्फ्यू की उल्लंघना करेंगे उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपील करते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा है कि इस बीमारी से बचाव के लिए अपने घर में ही रहें ताकि आप और आपका परिवार सुरक्षित रह सकें।

