*👉🏻 गन प्वाइंट पर वाहन चालक से 12 हज़ार लूटे*
जालंधर,29 मार्च-(प्रदीप भल्ला)- थाना बारादरी के अंतर्गत आती मंडी फैंटनगंज रोड पर कार सवार लुटेरों ने गन प्वाइंट पर एक छोटा हाथी चालक को रोककर ₹12000 की नगदी लूट ली। जानकारी देते हुए छोटा हाथी चालक अनिल कुमार निवासी लंबा पिंड ने बताया कि वह लोहे का सामान लेकर मंडी फैंटनगंज रोड पर जा रहा था कि पीछे से एक कार में आये दो लुटेरों ने उसे रोका और पिस्तौल निकालकर उसकी कनपटी पर लगा दी। इसके बाद उन्होंने उसकी जेब में पड़ी 12,000 की नकदी लूट ली और फरार हो गए। गनीमत यह रही कि उसकी दूसरी जेब में डेढ़ लाख रुपया पड़ा था, जिसके बारे में लुटेरों को पता नहीं चल सका। जिस कारण वह रुपये बच गए। घटना की सूचना थाना बारादरी की पुलिस को दी गई जिसके बाद वह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।


