*👉🏻 केपी को मनाने उनके घर पहुंचे चौधरी* *👉🏻 क्या हुई बात पढ़ें पूरी खबर*

जालंधर,6 अप्रैल 2019-(प्रदीप भल्ला)- जालंधर लोकसभा से कांग्रेस की उम्मीदवारी ना मिलने से खफा हुए महिंद्र सिंह केपी को मनाने के लिए चौधरी संतोख सिंह अपने बेटे के साथ उनके निवास स्थान पर पहुंचे। काफी देर तक चौधरी संतोख सिंह पूर्व कैबिनेट मंत्री महिंद्र सिंह केपी को मनाने की कोशिश करते रहे लेकिन बात सिरे ना चढ़ पाई। बात ना बनने के बाद चौधरी संतोख सिंह वापस लौट आए। अब देखना यह है कि महिंद्र सिंह केपी क्या फैसला लेते हैं। क्या महिंद्र सिंह केपी आजाद लड़ने का मन बनाएंगे।
यह आने वाले समय में पता चल जाएगा। अगर महिंदर सिंह केपी आजाद खड़े होते हैं तो चौधरी संतोख सिंह के लिए मुसीबतें जरूर बढ़ जाएंगी। क्योंकि सर्वे के मुताबिक भी पूर्व कैबिनेट मंत्री महिंद्र सिंह के पी संतोख चौधरी से आगे चल रहे हैं।
