*👉🏻 पंजाब में खालिस्तान के नाम पर आतंक फैलाने की योजना विफल, चार आतंकी गिरफ्तार*
जालंधर,3 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- थाना सदर बंगा की पुलिस ने आगजनी कर माहौल खराब करने की नीयत से घूम रहे चार व्यक्तियों को आगजनी करने के सामान सहित गिरफ्तार किया है। थाना सदर बंगा के प्रभारी पुलिस पार्टी सहित सरकारी गाड़ी में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गुनाचोर से खानखाना की तरफ जाते हुए गांव गुनाचोर के पास पुलिस पार्टी ने एक बाइक पर सवार 4 नौजवानों को शक के आधार पर रोका। जिनके पास एक कैन में 5 लीटर मिट्टी का तेल, माचिस की डिब्बी व प्लास्टिक के दस्ताने बरामद हुए।सख्ती से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बताया कि वह शहर में पेट्रोल पंप व अन्य जगह पर आग लगाकर दंगा भड़काना चाहते थे ताकि माहौल खराब हो जाए और खालिस्तान जिंदाबाद री-फ्रीडम 2020 के पोस्टर चिपकाना चाहते थे। जिसकी वजह से पंजाब का माहौल फिर से खराब हो जाए। आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि मलेशिया में रहती एक महिला ने माहौल खराब करने के लिए पूरी साजिश रची है। उक्त महिला ने पंजाब के अलग-अलग शहरों में ऐसे ही व्यक्तियों को अपने साथ जोड़ा है ताकि वह पंजाब के अलग-अलग शहरों में आगजनी कर माहौल खराब कर सकें।पकड़े हुए आरोपियों की पहचान जसप्रीत सिंह उर्फ जस्सा पुत्र संतोख सिंह, सुखविंदर सिंह उर्फ सनी पुत्र साहिब सिंह, मनवीर सिंह पुत्र बहादुर सिंह, रणधीर सिंह उर्फ धीरा पुत्र निर्मल चारों आरोपी गांव खानखाना बंगा एसबीएस नगर के रहने वाले हैं। चारों आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे कार्रवाई की जा रही है।

