*👉🏻 दलित समाज द्वारा शिवसेना का झंडा फूंकने पर शिवसैनिकों ने किया रोष प्रदर्शन* *👉🏻 पुलिस ने समय पर पहुंच मामला करवाया शांत*
जालंधर,17 अप्रैल-(प्रदीप भल्ला)- शास्त्री चौक में प्रदर्शनकारियों द्वारा शिवसेना का झंडा जलाने को लेकर शिवसैनिकों ने रोष जाहिर किया। जैसे ही शिवसैनिकों को झंडा जलाने की सूचना मिली तो वह शास्त्री मार्केट चौक में इकट्ठा होना शुरू हो गए। शिव सैनिकों के इकट्ठा होकर धरना देने की सूचना पुलिस को मिलते ही एसीपी सतिंदर चड्ढा, थाना तीन के प्रभारी विजय कुंवर पाल व थाना बारादरी के प्रभारी बलबीर सिंह मौके पर पहुंचे और शिवसैनिकों को थाने आकर शिकायत देने की बात कर मामला शांत करवाया। पुलिस अधिकारियों की बात मानकर भवानी सेना की पंजाब प्रधान उषा माही, शिवसेना हिंदुस्तान के इशांत शर्मा, शिवसेना बाल ठाकरे से रोहित जोशी व किशन लाल शर्मा, मुनीश बाहरी,बाल किशन बाली,मोहित व अन्य शिव सैनिक थाना बारादरी पहुंचे और झंडा जलाने वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। पूरे मामले में पुलिस की भूमिका सराहनीय रही। जिन्होंने मौके पर पहुंचकर पूरा मामला शांत करवा दिया।
