*👉🏻 शहर के हालात सामान्य* *👉🏻 पुलिस कमिश्नर ने कहा ना आए लोगों की बातों में*
जालंधर,17 अप्रैल-(हरदीप सिंह बब्बू/भल्ला)- शहर में आज दलित भाईचारे ने फगवाड़ा विवाद के बाद पुतला फूंक प्रदर्शन किया। महानगर में अफवाहों का बाजार गर्म रहा लेकिन पुलिस के पुख्ता इंतजाम के कारण हालात सामान्य रहे। पुलिस कमिश्नर प्रवीण कुमार सिन्हा ने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। शहर के हालात बिल्कुल सामान्य है और पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए हर समय तैयार है। इसीलिए किसी भी अफवाह पर गौर ना किया जाए। गौरतलब है कि फगवाड़ा विवाद के बाद महानगर में अफवाहों का बाजार गर्म हो चुका है। कभी गोली चलने की, कभी शिवसेना और दलित भाईचारे के आमने सामने होने की, तो कभी किसी स्थान पर चक्का जाम और तोड़फोड़ की अफवाहें आ रही हैं। लेकिन लोगों को चाहिए कि वह अफवाहों पर ध्यान ना देकर अपने कामकाज पर ध्यान दें।

