*👉🏻 चूरा पोस्त और लाखों की नकदी के साथ जम्मू कश्मीर रोडवेज की दो बसों के ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार*
जालंधर,8 मार्च 2019-(प्रदीप भल्ला)-गोराया पुलिस ने जम्मू कश्मीर रोडवेज की दो बसों में लाई जा रही चूरा पोस्त और लाखों की नकदी बरामद की है।एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि 7,53,800 की नकदी और 90 किलो चूरा पोस्त दिल्ली ले जाई जा रही थी। चूरा पोस्त जम्मू कश्मीर रोडवेज की बस में मिली, जिसे बोरे में भरकर लाया जा रहा था। दूसरी बस की तलाशी लेने पर ड्राइवर और कंडक्टर के पास से 7,53,800 रुपये मिले। पुलिस ने दोनों बसों के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान तारिक अहमद और गुलाम मोहिउद्दीन, मोहम्मद मकबूल और तलवीर यूसुफ निवासी श्रीनगर के रूप में हुई।
एसएसपी नवजोत सिंह माहल ने बताया कि देहात पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की है। थाना गोराया के एएसआई जगदीश राज ने जीटी रोड गुरु के पास नाकाबंदी की थी। वहां से जम्मू कश्मीर के नंबर वाली निकल रही दो बसों को रोका। दोनों बसों में सवारियां नहीं थी, सिर्फ चालक और कंडक्टर थे। पहली बस की तलाशी ली तो उसमें से 90 किलो चूरा पोस्त मिला। दूसरी बस की तलाशी लेने पर 7,53,800 की भारतीय करंसी मिली। एसएसपी माहल ने बताया कि चारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। वहीं पकड़ी की भारतीय करंसी इनकम टैक्स विभाग के हवाले कर दी गई है और आगे की जांच अब वही करेंगे।

