*👉🏻 पंजाब कांग्रेस में भूचाल, दो और विधायकों ने दिया इस्तीफा*
जालंधर,21 अप्रैल-(हैडलाइन डेस्क)- मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह द्वारा मंत्रिमंडल में विस्तार के लिए जिन 9 मंत्रियों के नाम पेश किए गए थे। उसके बाद ही एक विधायक ने इस्तीफा दे दिया था। लेकिन पंजाब कांग्रेस में आज भूचाल ही आ गया। जब दो और विधायकों ने इस्तीफा दे दिया। बलुआना क्षेत्र से नाथूराम और अमरगढ़ से सुरजीत धीमान ने पार्टी को इस्तीफा भेजा है। दोनों विधायकों में एक एससी और एक बीसी कैटेगरी के हैं। विधायकों के इस्तीफे से जाहिर होता है कि 2019 कांग्रेस पार्टी के लिए अच्छा साबित नहीं होगा।
