तीन दिन से मां की लाश के साथ रह रहा था 7 साल का बेटा, खेल कर आता फिर ……

पंजाब के मोहाली में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे जानकर आपका दिल दहल जाएगा। यहां 7 साल का बेटा तीन दिन से पंखे से लटक रही मां की लाश के सो रहा था। वो खेलने के लिए बाहर जाता था और फिर घर आकर हाथ-मुंह धुलकर मां की लाश के पास सो जाता था। मृतका की सहेली जब उससे मिलने के लिए घर पहुंची तब मामला सामने आया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका का पति फौज में है और उसकी तैनाती फरीदकोट में है। पुलिस ने उन्हें सूचित कर दिया है और उनके आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी। फिलहाल बच्चा अपने रिश्तेदारों के पास है। विस्तार से जानिए सन्न कर देने वाली इस वारदात के बारे में।
मिलने आई सहेली तो बेटे ने खोला दरवाजा
मृतका की पहचान जसपिंदर कौर के रूप में हुई है। जसपिंदर कौर अपने 7 साल के बेटे अरमान के साथ फेज 7 के मकान नंबर 537 की पहली मंजिल पर रहती थी। जसपिंदर से मिलने उसकी सहेली रतनबीर कौर पहुंची तो अरमान ने दरवाजा खोला। अंदर का नजारा देखकर वह चौंक गई और उसने तुरंत पड़ोसियों को बताया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पंखे से नीचे उतारा। तीन दिन पंखे से लटक ही जसपिंदर की लाश की हालत इतनी ज्यादा बुरी थी कि देखकर दिल दहल गया। लाश बुरी तरह से गल चुकी थी। चेहरा तथा हाथ-पैर फट चुके थे। चेहरे और हाथों-पैरों से खून निकल कर नीचे जमीन पर गिर गया था।
मम्मी ने कहा था- मैं फंदा लगा रही हूं, किसी को मत बताना
जसपिंदर कौर काफी परेशान रहती थी। उसके पति आर्मी में तैनात हैं। दोनों के बीच अच्छे संबंध नहीं थे। बेटा अरमान शिमला के डगशाई स्थित स्कूल में पढ़ता था, लेकिन इस बार उसका दाखिला किसी स्कूल में न होने को लेकर वह परेशान थी। अरमान ने बताया कि वह बिस्कुट खाता था। खेलने जाता था और आकर सो जाता था। उसने किसी को कुछ नहीं बताया, क्योंकि मम्मी ने मना किया था। अरमान ने बताया कि मैंने कहा कि ऐसा मत करो, मर जाओगी, वह मानी ही नहीं।
मानसिक हालत ठीक फिर कैसे रहा तीन दिन तक
पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक लाश के साथ कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। पति को बुला लिया गया है, पूछताछ चल रही है। हर एंगल से मामले की जांच की जाएगा। लेकिन बच्चे को देखकर हैरानी होती है कि वह तीन दिन से शव के साथ रह रहा था। उसके बावजूद उसकी मानसिक हालत बिल्कुल ठीक है। बहुत अच्छे से बयान भी दे रहा है।
