*👉🏻 वेस्ट क्षेत्र में धड़ल्ले से चल रहा है अवैध लाटरी का कारोबार, पंजाब सरकार को लग रहा है लाखों करोड़ों का चूना* *👉🏻 अवैध लॉटरी कारोबार शुरू करने के लिए देना पड़ता है 25-30 हज़ार रुपये महीना* *👉🏻 पढ़ें पूरी खबर सिर्फ हैडलाइन एक्सप्रेस पर 👇🏻*
— संरक्षण देने का क्या चल रहा है दाम–
वेस्ट क्षेत्र में अवैध लॉटरी कारोबार शुरू करने का दाम निर्धारित किया गया है। यह दाम दुकान का नहीं बल्कि अवैध रूप से लॉटरी कारोबार को संरक्षण देने का है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अवैध लॉटरी की एक दुकान खोलने के एवज में संरक्षण देने वाले व्यक्ति को 25 से 30 हज़ार रुपये महीना देना होता है। ये दाम चुकाने के एवज़ में संरक्षण देने वाला अवैध लॉटरी कारोबारी को पुलिस रेड से बचाता है। अगर कोई बिना दाम दिए लॉटरी कारोबार शुरू करता है तो उसकी दुकान पर पुलिस की रेड होती है और उसकी दुकान बंद करवा दी जाती है।
–अवैध लॉटरी कारोबार को संरक्षण देने वाले ने अब नया फार्मूला निकाला–
पहले तो संरक्षण देने वाला अवैध लॉटरी की प्रत्येक दुकान से 25 से 30 हज़ार रुपये महीना लेता था, लेकिन अब कुछ अवैध लॉटरी की दुकानों में उसने 2 से ढाई परसेंट की हिस्सेदारी डाली है। यह हिस्सेदारी सिर्फ मुनाफे में है।
अगले अंक में बताया जाएगा कि संरक्षण देने वाला कौन है और इसी प्रकार संरक्षण देकर उसने कितनी रकम जमा कर ली है और हर रोज के हिसाब से वह कितनी कमाई कर रहा है।


