*👉🏻 जुआ खेलते 6 काबू* *👉🏻 पकड़े थे ज्यादा मामला दर्ज किया 6 पर*
जालंधर,2 मई-(प्रदीप भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने जुआ खेलते हुए 6 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई बलकरण सिंह को सूचना मिली थी कि सोढल रोड पर स्थित सिल्वर प्लाजा शॉपिंग मॉल की एक दुकान में कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना के आधार पर एएसआई बलकरण सिंह ने पुलिस पार्टी सहित रेड कर मौके से 6 व्यक्तियों को जुआ खेलते हुए काबू कर लिया। जिनके पास से 1 लाख 74,000 रुपये की नकदी बरामद हुई है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सुमित सेठी पुत्र प्रेम सेठी निवासी सुभाष नगर, विकास महाजन पुत्र लोकनाथ महाजन निवासी टैगोर नगर, चंद्रशेखर पुत्र बालकिशन निवासी न्यू गोबिंद नगर, दीपक कुमार पुत्र लेट शिवकुमार शर्मा निवासी गुज्जा पीर, करण सैनी पुत्र लेट अश्वनी कुमार सैनी निवासी शिवनगर, राजीव गोयल पुत्र लालचंद निवासी अमन नगर के रूप में हुई है।पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पुलिस ने मौके से ज्यादा युवकों को पकड़ा था। लेकिन मामला 6 पर ही दर्ज किया। इस तस्वीर में भी 7 व्यक्ति दिखाई दे रहे हैं। लेकिन पुलिस ने तस्वीर 5 व्यक्तियों की करवाई और मामला 6 पर दर्ज किया।

