*👉🏻 साढ़े तीन किलो गांजे सहित एक काबू*
जालंधर,5 मई-(भल्ला)- थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने साढ़े तीन किलो गांजे सहित एक व्यक्ति को काबू किया है जानकारी देते हुए थाना 8 के प्रभारी नवदीप सिंह ने बताया कि एएसआई संजीव कुमार ने पुलिस पार्टी सहित गदईपुर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया जो पुलिस को देख वापस भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने उक्त युवक को काबू कर उसके पास से साढ़े तीन किलो गांजा बरामद कर लिया है। पकड़े गए युवक की पहचान बीडीओ शर्मा पुत्र बाकू शर्मा निवासी माधेपुर हाल निवासी स्वर्ण पार्क के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी पर मामला दर्ज कर आगे पूछताछ शुरू कर दी है।

